dharma sangrah
✕

Fact Check: क्या दिलीप कुमार ने मरने से पहले वक्फ बोर्ड को दान की 98 करोड़ की प्रॉपर्टी? जानिए पूरी सच्चाई

Published: सोमवार, 12 जुलाई 2021 (12:17 IST)
7 जुलाई को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया और उसी के बाद से उनसे जुड़े कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिलीप कुमार उर्फ यूसुफ खान ने जीते जी हिंदू बनकर कमाया-खाया, लेकिन मरने से पहले 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड को दान कर दी। हालांकि, जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे की पड़ताल की गई तो यह खबर फेक निकली।

देखें कुछ पोस्ट-



क्या है सच्चाई-

हमने सबसे पहले इंटरनेट पर वायरल हो रहे दावे से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। अगर वाकई दिलीप कुमार ने वक्फ बोर्ड को अपनी प्रॉपर्टी दान में दी होती तो यह खबर जरूर सुर्खियों में बनी होती। लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस खबर की पुष्टि कर सके।

उसके उलट हमें ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में पब्लिश हुई न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेजेस पर नजर रखने वाली वेबसाइट सोशल मीडिया होक्स स्लेयर (SMHS) के हवाले से दिलीप कुमार द्वारा वक्फ बोर्ड को अपनी प्रॉपर्टी दान करने के दावे को फर्जी बताया गया है।

दिलीप कुमार के सोशल मीडिया हैंडलर फैसल फारूकी ने SMHS के पंकज जैन को बताया कि वक्फ बोर्ड को प्रॉपर्टी या पैसों का ऐसा कोई दान दिलीप कुमार ने नहीं किया है। उन्होंने बताया कि दिलीप साहब की प्रॉपर्टी अब उनकी पत्नी सायरा बानो के पास है। वहीं, मुंबई वक्फ बोर्ड के अधिकारियों का भी कहना है कि दिलीप कुमार की तरफ से ऐसा कोई दान वक्फ बोर्ड को नहीं दिया गया है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख