Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या Budweiser कर्मचारी 12 साल से बीयर टैंक में कर रहा था पेशाब, जानिए वायरल खबर का पूरा सच...

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (13:14 IST)
सोशल मीडिया पर बीयर के मशहूर ब्रांड बडवाइजर को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर में दावा किया गया है कि बडवाइजर बीयर के एक कर्मचारी ने कहा कि वो 12 साल से बीयर टैंक में पेशाब कर रहा था। इस खबर ने बडवाइजर बीयर पीने वाले लोगों को परेशान कर दिया है।

क्या है वायरल-

सोशल मीडिया पर कई वेब पोर्टल्स की खबर की स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इस खबर की हेडलाइन है- ‘बडवाइजर कर्मचारी ने स्वीकारा कि वह 12 साल से बीयर टैंकों में पेशाब कर रहा है’।

बडवाइजर बीयर को लेकर वायरल हो रही खबर फर्जी है। दरअसल, इसे सबसे पहले foolishhumour.com नामक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इस खबर के अंत में नीचे लिखा गया है- “यह वेबसाइट एक हास्य पेज है, जिसका एकमात्र उद्देश्य मनोरंजन है। फूलिश ह्यूमर की सामग्री काल्पनिक है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।”

 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि बीयर टैंकों में बडवाइजर कर्मचारी के पेशाब करने की वायरल खबर झूठी है।


राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख