Hanuman Chalisa
✕

अभ्यास मैच के दौरान बुखार होने पर सैम कुरेन की कोरोनावायरस जांच हुई

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (13:03 IST)
साउथम्पटन। इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन की कोरोनावायरस जांच कराई गई है जो टीम के भीतर अभ्यास मैच के दौरान बीमार होने के कारण पूरा मैच नहीं खेल सके। कुरेन ने मंगलवार को नमूना दिया और फिलहाल होटल में स्वत: क्वारंटाइन हैं। 
 
इंग्लैंड और वेल्स् क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन को कल रात कमजोरी महसूस हुई और दस्त लग गए। वह अब बेहतर महसूस कर रहे है लेकिन स्वत: क्वारंटाइन पर रहेंगे। 
 
वह अभ्यास मैच में बाकी दिन नहीं खेल सकेगा।’ इसमें कहा गया, ‘सुबह उसकी कोरोना जांच भी कराई गई है।’ इंग्लैंड को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख