Hanuman Chalisa
✕

क्या राजस्थान में कांग्रेस की सभा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे.. जानिए सच..

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (14:56 IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सभा में कार्यकर्ताओं ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले इस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर खूब शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर बैठे और नारे लगाते देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में ‘नगर कांग्रेस कमेटी राजसमंद’ लिखा एक बैनर दिखाई देता है।




क्या है सच?

वायरल वीडियो को जिस प्रकार के कैप्शंस के साथ शेयर किया जा रहा है, उनसे यह बात सामने निकल कर आई कि यह सभा राजस्थान के राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी की है। लेकिन क्या सच में उनके समर्थकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए.. आइए जानते हैं..

हमने पड़ताल शुरू की तो पाया कि कुछ यूजर्स ने वायरल दावे का खंडन करते हुए कमेंट किया है कि कार्यकर्ता असल में ‘भाटी साब जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

जब हमने वीडियो को गौर से सुना तो पाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नहीं, बल्कि ‘भाटी साब जिंदाबाद’ के ही नारे लगा रहे हैं। आप भी एक बार फिर से जरा ध्यान से सुनिए।

आपको बता दें कि कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज जोएब शेख ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा के समर्थक राजस्थान में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख