ramcharitmanas
✕

Fact Check: क्या मोदी के शासन काल में कई गुना बढ़ा चीनी FDI? जानिए सच

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (12:15 IST)
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच कई महीनों से तनाव है। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में 2017 से 2019 के बीच भारत में चीन का एफडीआई 2.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 4.14 बिलियन डॉलर हो गया है।

क्या है वायरल-

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक इंफोग्राफिक शेयर किया गया जिसमें दर्शाया गया कि मोदी काल में चीन का FDI भारत में बढ़ा है। इंफोग्राफिक के मुताबिक, साल 2017 में चीनी एफडीआई $2.8 बिलियन थी। 2018 में यह बढ़कर $3.94 बिलियन और 2019 में $4.14 बिलियन हो गई। कांग्रेस में यूपीए कार्यकाल के दौरान के आंकड़े भी पेश किए हैं। इसमें दिखाया गया कि 2011 में ये राशि $0.3 बिलियन थी, 2012 में $0.31 बिलियन हुई और 2013 में $2.7 बिलियन पहुंची।

क्या है सच-

सरकार ने कांग्रेस के इस दावे का खंडन करते हुए इसे फर्जी और गलत बताया है। सरकार का कहना है कि 2017 में भारत में चीन से 0.350 बिलियन डॉलर का एफडीआई आया था जो 2019 में घटकर 0.163 बिलियन डॉलर रह गया।

भारत सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने अपने ट्वीट में लिखा है- “सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत में चीनी FDI 2017 के $2.8 बिलियन से बढ़कर 2019 में $4.14 बिलियन हो गया है। यह डाटा फेक और गलत है। चीन का निवेश 2017 में $0.350 बिलियन था जो 2019 में घटकर $0.163 बिलियन हो गया है।”

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख