Daily Horoscope
✕

Fact Check: किसान आंदोलन के बीच अमित शाह ने बंगाल दौरे पर खाई मछली-बिरयानी? जानिए वायरल फोटो का सच

Published: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (13:17 IST)
सोशल मीडिया पर जमीन पर बैठकर भोजन करते गृहमंत्री अमित शाह की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर मछली बिरयानी खाई। वायरल तस्वीर में अमित शाह के सामने रखी थाली में बिरयानी जैसा दिखने वाला व्यंजन भी देखा जा सकता है।

क्या है वायरल-

अमित शाह पर तंज कसते हुए कुछ यूजर्स लिख रहे हैं- ‘देश के किसान कड़कती ठंड में अपनी मांगों के लिए सड़को पर है और पश्चिम बंगाल में मोटा भाई चुनावी मछली-बिरयानी खा रहे है।’

वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें manoramanews की 19 दिसंबर की एक खबर मिली, जिसमें अमित शाह की भोजन करते हुए फोटो है, लेकिन थाली में शाकाहारी खाना नजर आ रहा है।

पड़ताल के दौरान हमें अमित शाह द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। अमित शाह द्वारा किए गए ट्वीट में भी साफ देखा जा सकता है कि वायरल तस्वीर और असली तस्वीर में अंतर है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने बिरयानी नहीं खाई थी। वायरल हो रही तस्वीर फोटोशॉप्ड है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख