Wdvideo Tpl2oly9wds

Mon, 24 Aug 2026

Notifications

Aadhaar card voter ID सरकार ने बढ़ा दी link करने की deadline, जानिए कब तक रहेगी यह सुविधा

केंद्र सरकार ने वोटर आईडी और आधार लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। इससे कार्ड धारकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब यह सुविधा अगले साल तक रहेगी और अगर कोई कार्ड धारक वोटर आईडी व आधार को लिंक करने में असफल रहता है तो भी उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह काम पूरी तरह वॉलेंटरी है, जिसका कई तरह से फायदा भी मिलेगा। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि अभी तक वोटर आईडी और आधार को लिंक करने की आखिरी डेट 31 मार्च 2023 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दिया गया है। यानी कार्ड धारकों को यह काम निपटाने के लिए पूरे 1 साल का अतिरिक्‍त समय दिया गया है। सरकार ने यह भी कहा है कि आधार और वोटर आईडी को लिंक करने का काम पूरी तरह स्‍वैच्छिक है और इसे जरूरी नहीं रखा गया है. अगर कोई व्‍यक्ति इस काम को पूरा करने में असफल रहता है तो उस पर किसी तरह की कार्रवाई भी नहीं की जाएगी. हालांकि, चुनाव आयोग ने दोनों कार्ड लिंक करने के कई फायदे भी बताए हैं. आयोग का कहना है कि इससे सही मतदाता की पहचान और एक ही लोकसभा क्षेत्र में समान नाम से दो पंजीकरण होने से रोका जा सकता है। #adharvoteridlink #adharcard #voteridcard #voteridadharlink अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en