Wdvideo Y6sr8mev2cs

Attack on Pakistan Army: Balochistan में पाकिस्तानी सेना पर हमला, BLA ने किया 90 सैनिक मारने का दावा

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने रविवार को बलूचिस्तान के नोशिकी में पाकिस्तान सेना के काफिले पर हमला कर दिया। सुरक्षा कर्मियों से भरी 8 बसों को निशाना बनाया गया। बीएलए ने इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया। पाकिस्तान पुलिस का दावा, इस हमले में 5 सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी। सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराने का भी दावा किया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की निंदा की। तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय सरकार पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। #breakingnews #AttackonPakistanArmy #balochistan #blast #pakistan #blaattack #pakistanarmy अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en