Wdvideo M7r3odmj0bs

Sun, 4 Oct 2026

Notifications

CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, Delhi Police ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को जिस तरह से संचालित कर रहा है, उस पर सवाल उठ रहे हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित मार्च की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद संगठनों ने प्रदर्शन के लिए जुटने की तैयारी की है। आयोजकों में शामिल एक संगठन के सदस्य के अनुसार, करीब 1,500 लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की है। पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि 2 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को अब तक अनुमति नहीं दी गई है। #CJP #CockroachJanataParty #CJPProtest #JailBharoAndolan #AbhijeetDipke #GyaneshKumar #cjp #cjpprotest #gyaneshkumar #abhijeetdipke #mumbaiprotest #shivajipark #electioncommission #jailbharoandolan अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en