Baghpat Road Accident: बागपत में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु राजस्थान से बदायूं जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस हादसे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।
हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए बागपत पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9454417383 जारी किया है।
#Baghpat #BaghpatAccident #RoadAccident #UttarPradesh #UPNews #EasternPeripheralExpressway #AccidentNews #BreakingNews #BaghpatNews #RoadSafety #HindiNews
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en