अमलनेर के मंगल देव ग्रह मंदिर में मिलता है राशियों के अनुसार इत्र
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल ग्रह देवता के स्थान पर मंगलवार को लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी है। यहां पर हर मंगलवार को मंगल दोष से मुक्ति के लिए उचित मूल्य पर अभिषेक कराया जाता है। यहां की हर चीज अद्भुत है। चाहे वह महाप्रसाद हो या यहां के पंचमुखी हनुमान और भूमाता की प्रतिमा। इसी क्रम में यहां पर राशियों के अनुसार परफ्यूम भी मिलता है।
क्या ऐसा भी हो सकता है कि जिस सुगंध के साथ आप अपना दिन बिता रहे हो उसका प्रयोग करने से आपका भाग्य बदल सकता है? इसका उत्तर आपको अमलनेर के श्री मंगल ग्रह मंदिर क्षेत्र में मिल सकता है क्योंकि वहां भक्तों को उनकी राशि के अनुसार इत्र प्रदान किया जाता है। बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा इसकी मांग भी की जाती है।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अनुसार यहां मिलने वाला परफ्यूम बहुत ही अलग तरह का होता है क्योंकि इसे यदि आप अपनी राशि के अनुसार इस्तेमाल करेंगे तो इसकी ज्यादा संभावना है कि आपकी किस्मत पलट जाए। इसे किस्मत बदलने वाला परफ्यूम भी कहा जाता है।
#prasadam #mangalgrah #mangaldevmandir #amalner #अमलनेर #मंगलग्रह #mangaldosh #mangaldoshnivaran #mangalik #mangalikdosh #Prdasad #mangalkadaan #mangalkaprasad #perfume #itra
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en