Wdvideo 4cphfhrbyko

Sun, 19 Jul 2026

Notifications

Mauganj Police Attack: मध्यप्रदेश के मऊगंज में पुलिस पर टूट पड़ी भीड़, लाठी और पत्थरों से किया हमला

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आदिवासियों के एक समूह ने अपह्रत व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आदिवासियों के एक समूह ने पुलिस पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन विशेष सशस्त्र बल के एएसआई चरण गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत पांडे ने बताया, एक एएसआई समेत 2 लोग मारे गए। घटना के संबंध में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया। भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई। #madhyapradesh #mauganj #rioters #police #attacked #stonepelting अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en