• Webdunia Deals

Article 370 मूवी रिव्यू: Yami Gautam की यह फिल्म क्या देखने लायक है, क्या है आर्टिकल 370 में खास

article 370 movie review: आर्टिकल 370 क्या है? जम्मू और कश्मीर के लिए इसका क्या महत्व रहा? इसके पीछे कितने राजनीतिक षड्यंत्र हुए? इसे हटाने में मोदी सरकार को किन परेशानियों से जूझना पड़ा? क्यों इसका विरोध हुआ? इन सवालों के जवाब फिल्म 'आर्टिकल 370' के जरिये देने की कोशिश की गई है। निर्देशक (आदित्य जांभले) और लेखकों की टीम (आदित्य धर, अर्जुन धवन, आदित्य जांभले, मोनल ठाकर) ने फिल्म को इस तरह से पेश किया है कि यदि कोई आर्टिकल 370 के बारे में कुछ भी नहीं जानता हो तो भी उसे सारा मुद्दा समझ में आ जाए। इसके लिए फिल्म की शुरुआत में अजय देवगन की आवाज वाला वाइस ओवर नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि आर्टिकल 370 का इतिहास इसी में बताया गया है। होना ये चाहिए था कि इसे भी फिल्मकार ज्यादा महत्व देते हुए स्क्रीन पर ज्यादा समय देते तो बात और स्पष्ट होती क्योंकि आर्टिकल 370 क्यों और कैसे लागू की गई, ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। 5 अगस्त 2019 को इसे हटाने की घोषणा की गई थी। फिल्म मुख्यत: 2016 से 2019 के बीच का समय दिखाती है कि कैसे इसे हटाने की रणनीति बनी और किस तरह से सरकार ने चतुराईपूर्वक काम किया। #article370 #article370moviereview #moviereview #yamigautam #priyamani अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en