Hanuman Chalisa

Vastu Tips : टीवी का मुंह कौनसी दिशा में होना चाहिए?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 11 जून 2024 (18:17 IST)
TV Vastu: पहले के जमाने में या वास्तु शास्त्र जब लिखा गया था, तब टीवी तो नहीं होता था लेकिन यह जरूर माना जाता था कि आग्नि से संबंधित वस्तुओं का अपना एक अलग ही स्थान होना चाहिए। टीवी एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे अग्नि संबंधी उपकरण माना जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की भी दिशा नियुक्त हो गई। इसे शनि और शुक्र का कारक माना जाता है। इसकी दिशा आग्नेय कोण बताई गई है।
ALSO READ: वास्तु की ये 5 टिप्स आजमाएं, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन
घर में कहां रखें टीवी : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टीवी या कहें कि स्मार्ट टेलीविजन को वैसे तो दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में रखना चाहिए। यहां नहीं रख सकते हैं तो पूर्व दिशा में रखना चाहिए। 
 
टीवी का मुंह कौनसी दिशा में होना चाहिए : टीवी देखते इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। यदि आग्नेय कोण या पूर्व में टीवी रखने की जगह नहीं है तो टीवी को ऐसा रखें कि उसका मुख दक्षिण दिशा में हो और आपका मुख उत्तर में हो।
 
कहां नहीं रखना चाहिए टीवी : ऐसा माना जाता है कि उचित दिशा में टीवी नहीं रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में फैलती है। इसे मानसिक तनाव या धन हानि भी हो सकती है।टीवी को कभी भी बैडरूम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा न करने से घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेडरूम में रखना हो तो बेडरूम बड़ा होना चाहिए और तब दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में रखना चाहिए।
ALSO READ: Vastu Tips : यदि गृह कलह हो रहा है तो घर के कौन से वास्तु को करें ठीक
कई घरों में यह देखा गया है कि घर में प्रवेश करते ही सामने टीवी लगा होता है। वास्तु के अनुसार इस तरह से रखे गए टीवी से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए यह शुभ नहीं माना जाता है। लिविंग रूम या हाल में टीवी के लिए वास्तु यह है कि टीवी को लिविंग रूम के दक्षिण-पूर्व कोने में रखा जाना चाहिए। लिविंग रूम में टीवी को उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम की ओर रखने से बचें।
 
आप घर के उत्तर-पश्चिम कोने में एक अलग टीवी रूम बना सकते हैं। आपको अपनी टीवी स्क्रीन पर कभी भी प्रतिबिंब नहीं देखना चाहिए, इसलिए आपको इसे हमेशा ढककर रखना होगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन: रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–1 हल्दी)

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जुलाई, 2026)

अगला लेख