Daily Horoscope
✕

घर इन 5 जगह हो तो जल्दी से छोड़ दें, वर्ना जिंदगीभर रहेंगे परेशान

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (11:36 IST)
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जहां रहते हैं उस स्थान से ही आपका भविष्य तय होता है। यदि आप गलत जगह रह रहे हैं तो अच्छे भविष्य की आशा मत कीजिए। अत: हर व्यक्ति को यह जानना जरूरी है कि उसे कहां नहीं रहना चाहिए। जानिए संक्षिप्त में 5 निषेध जगहें।
 
 
1. अवैध गतिविधियों वाली जगह- यदि आपके घर के आसपास मदिरालय, जुआघर, मांस-मच्छी की दुकान या इसी तरह की किसी भी प्रकार की अनैतिक-अवै‍ध गतिविधियां संचालित होती है तो वहां कतई न रहें। इससे आपके और आपके बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर होगा। इन जगहों पर अपराधी, तामसिक और नकारात्मक किस्म के लोगों का आवागमन अधिक होता रहता है। बेहतर भविष्य के लिए या तो ऐसी अवैध गतिविधियां बंद करवाएं या वह जगह छोड़ दें।
 
 
2. सुनसान जगह पर नहीं हो घर- दो तरह के सुनसान होते हैं एक मरघट की शांति वाले और दूसरे एकांत की शांति वाले। भविष्य पुराण अनुसार आपका घर नगर या शहर के बाहर नहीं होना चाहिए। गांव या शहर में रहना ही तुलनात्मक रूप से अधिक सुरक्षित होता है। यदि घर बहुत सुनसान स्थान पर या शरह-गांव के बाहर होगा तो जब भी आप घर से बाहर कहीं जाएंगे उस दौरान आपके मन और मस्तिष्‍क में घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरी बात यदि शहर से दूर घर है तो रात-बिरात आने जाने में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, भले ही आपके पास कार या बाइक हो।
 
 
3. दक्षिण मुखी घर- आप कतई दक्षिण मुखी घर में ना रहें अन्यथा बहुत परेशानी उठानी होगी। भले ही अभी आपको लग रहा है कि अब तक तो कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन जब अचानक कोई रोग, घटना दुर्घटना होगी तभी आप इसे मानेंगे। इसके अलावा मुहल्ले या टाउनशीप भी दक्षिण मुखी होते हैं। वास्तु शास्त्र में ग्राम और नगर की संवरचना का उल्लेख मिलता है। उसके अनुसार ग्राम और नगर नहीं है तो वहां रहने वाले सदा दुखी ही रहते हैं। इसका वास्तु शास्त्र में विस्तार से वर्णन किया गया है।

 
4.तिराहे, चौराहे, शोर मचाने वाली दुकान या फैक्ट्री- तिराहे या चौराहे पर वास्तु दोष निर्मित होता है। यहां लोगों तथा वाहनों का आवागमन लगा रहेगा जिसके चलते आपकी मानसिक शांति भंग ही रहेगी। आपमें उत्तेजना बनी रहेगी। इसके अलावा यदि आपके घर के आसपास ऑटो गैराज, यंत्र निर्माण का कार्य, फर्नीचरादि बनाने का कार्य, पत्थर तराशने का कार्य, संगीतशाला, नृत्यशाला आदि होता है या इसी तरह के शोर उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रकार की दुकान हो, तो यह भी आपके लिए परेशानी की जगह है। मेन रोड़ के अधिकतर घर अब दुकानों में बदल गए हैं। शहर में रहवासी क्षेत्र तो अब कम ही बचे हैं। लोग आपत्ति नहीं लेते इसलिए यह सब चलता रहता है और अंतत: दूसरों के कारण आपका जीवन दुखदाई हो जाता है।
 
 
5. ये सुविधाएं नहीं हैं तो रहना बेकार : यदि आपके घर के आसपास निम्नलिखित सुविधाएं नहीं है तो आपको बहुत कठिनाइयों का सामना करना होगा। जैसे स्कूल, अस्पताल, मंदिर, नदी, पहाड़, मेडिकल, किराना दुकान, थाना, वाटर सप्लाई, बिजली सुविधा, साफ-सफाई, सार्वजनिक वाहन सुविधा आदि कितनी दूरी पर उपलब्ध हैं यह जानना जरूरी है। यदि यह सभी बातें आपके अनुकूल नहीं है तो यहां नहीं रहने में ही भलाई है। कुछ बातों में समझौता किया जा सकता है। अंत में यह कि घर होना चाहिए स्वजाति और स्वधर्मी के पास। क्योंकि वैचारिक भिन्नता के चलते कई बार आप अच्छा महसूस नहीं करते हैं। अधिकतर मौके पर ऐसा होता है कि भिन्न संस्कृति और धर्म के लोगों के साथ रहने के लिए किसी एक को हर मामले में समझौता करना होता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख