Daily Horoscope
✕

वास्तु के अनुसार घर में कहां रखें कंप्यूटर टेबल

वास्तु शास्त्र के अनुसार कंप्यूटर टेबल किस दिशा में रखें

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (13:13 IST)
Computer table Vastu Tips: आजकल हर घर में कंप्यूटर आ गया है। उसे एक विशेष प्रकार की टेबल पर रखकर उसका उपयोग करते हैं। यह जानना जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कंप्यूटर टेबल को किस दिशा में रखना चाहिए। भले ही आप ऑफिस का कार्य कर रहे हों, स्कूल या कॉलेज का या घर का कोई कार्य। आजकल तो यूट्यूब का काम भी होने लगा है। ऐसे में सही दिशा का चयन जरूरी है तभी तरक्की या स्थायित्व तय होगा।  
ALSO READ: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का फ्लोर
कंप्यूटर टेबल की दिशा : आप अपनी टेबल कुर्सी इस तरह लगाएं कि आपकी पीठ दीवार की ओर हो। पीठ मुख्य द्वार, खिड़की या उत्तर-ईशान दिशा की ओर न हो। यानी आप दक्षिण की दीवार से टिककर बैठे और आपका मुख उत्तर में हो। यदि यह संभव न हो तो मुख पूर्व की ओर रख सकते हैं। यह भी संभव न हो तो वायव्य या पश्‍चिम की ओर मुख रख सकते हैं। इसी से आपकी दिशा तय होगी। यह भी कर सकते हैं कि कम्प्यूटर टेबल पूर्व मध्य या उत्तर मध्य में रखें। ईशान में नहीं रखें।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार घर में कहां रखना चाहिए कार या बाइक
किससे बनी हो टेबल : टेबल ट्रांसपरेंट न हो, जर्मन, लोहे या एल्युमिनियम की टेबल न हो। टेबल पाम या नापाम की लकड़ी की न हो। टेबल शीशम, सागौन या अखरोट की लकड़ी की बनी हो तो उचित है। अच्छे प्लायवुड की टेबल भी चल सकती है। टेबल के कोने गोल हो तो अच्छा है। टेबल टूटी फूटी या हिलने वाली न हो।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार कहां होना चाहिए घर में अलमारी?
टेबल का आकार कैसा हो : टेबल हमेशा आयताकार होना चाहिए, गोलाकार या अंडाकार नहीं होना चाहिए। टेबल बड़ी हो। कंप्यूटर के आसपास कम से कम 6-6 इंच की स्पेस हो।
 
टेबल का टॉप कैसा हो : टेबल के टॉप का रंग सफेद, दूधिया या क्रीम श्रेष्ठ है या अन्य रंग फीके हल्के कलर हों तो श्रेष्ठ है। प्लेन ग्लास भी रख सकते हैं।
Computer table vastu
टेबल वास्तु के अन्य नियम- Other rules of Table Vastu:-

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख