here

Hanuman Chalisa

वसंत पर कविता : पीत अमलतास

सुशील कुमार शर्मा
पीत अमलतास,
नीरव-सा क्यों उदास है।
सत्य के संदर्भ का,
चिर परिवर्तित इतिहास है।
सर्जना को संजोये,
दर्द का संत्रास है।
 
अहं की अभिव्यंजना,
उपमान मैले हो गए।
अनुभूतियां निसृत हुईं,
बिम्ब धुंधले सो गए।
शब्द-लय सब सिमटकर,
छंद छैले हो गए।
 
वेदना अस्तित्व की,
स्वपन तृप्ति के गहे। 
प्रेम से संपुटित मन, 
विरह दर्द क्यों सहे। 
तृषित शांत जिजीविषा,
सरिता-सी क्यों बहे।
 
अरुणाली-सी पौ फटी,
हरसिंगार हर्षित है।
निशा लोहित मधुकामनी,
प्रेम सलिल मोहित है।
स्मृति के घटाटोप,
निर्विकल्प निसृत हैं।
 
अनिमेष-सी निर्वाक सांध्य,
प्रेम-सी उधार है।
क्षितिज के सुभाल पर,
धूल का गुबार है।
महाशून्य, स्तब्ध मौन,
नाद का आधार है।

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

07 July Birthday: आपको 7 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का बड़ा खेल: गुरु के नक्षत्र में एंट्री से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

योगिनी एकादशी का व्रत करने से कौन-कौन से फल प्राप्त होते हैं?

Budh Vakri 2026: उल्टी चाल चलेंगे बुध, इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें; रहें बेहद सतर्क

अगला लेख