Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रोज डे क्यों है इतना खास

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (17:34 IST)
- मोनिका पाण्डेय
 
फ़रवरी महीने में आने वाले वैलेंटाइन वीक का सभी कपल को बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार रहता है। वो इस वीक को यादगार बनाने के लिए एक हफ्ते तक अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग दिन को साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। जिससे उनका प्यार लंबे समय तक बना रहे। यह हफ्ता 7 फ़रवरी रोज डे से शुरू होता है और 14 फ़रवरी वैलेंटाइन डे तक चलता है। बहुत सारे कपल ऐसे भी होते है जो अपने प्यार का इज़हार करने के लिए फ़रवरी के इस कलरफूल वीक का इंतज़ार लंबे समय से करते हैं। इसलिए इस महीने को इश्क का महीना भी कहा जाता है। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जब भी फूल अपने पार्टनर को देने की बारी आती है तो हम रोज का फ्लावर ही क्यों चुनते हैं। आइये जानते हैं इस आर्टिकल में। 
 
रिश्ते को बेहतर बनाता है रोज : गुलाब का फूल आपके रिश्ते को बेहतर बनाता है इसकी खुशबू आपके रिश्ते में एक नयी जान ला देती है और आपका रिश्ता लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे में जब भी आपका पार्टनर आपसे गुस्सा हो ुया आप दोनों के रिश्ते में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है तो आप अपने पार्टनर को रोज का फ्लावर दें।  इससे आपके रिश्ते में एक नई खुशबू आएगी। 
 
प्यार का प्रतीक माना जाता है गुलाब : गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि जब भी फूल अपने प्यार को देने की बारी आती है हम गुलाब का फूल ही चूज करते हैं। आमतौर पर लाल रंग के गुलाब के लव का सिंबल माना जाता है। इसलिए हम किसी और फूल को देने के बजाय गुलाब का फूल देना पसंद करते हैं। 
 
आख़िर रोज का फ्लावर ही क्यों : कहा जाता है कि महारानी विक्टोरिया अपने प्यार का इजहार गुलाब का फूल देकर की थी और नूरजहां को खुश करने के लिए उनके पति उनके लिए गुलाब का फूल भेजा करते थे। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो गुलाब का फूल देकर कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार।
स्पेशल होने का एहसास दिलाता है रोज : कभी भी आपने किसी भी व्यक्ति को नार्मल रिश्ते में रोज का फ्लावर गिफ्ट करते हुए नहीं देखा होगा जब तक की वह रिश्ता ज्यादा खास न हो। हम अपने किसी करीबी को ही गुलाब का फूल देना पसंद करते हैं। ऐसे में आप किसी को स्पेशल महसूस कराने के लिए उन्हें गुलाब का फूल दे सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख