Hanuman Chalisa

Valentines Day Quotes: प्रेम, रोमांस, प्यार, लव को लेकर क्या कहते हैं विद्वान?

valentine day 2023 
 
विद्वानों की नजर में रोमांस, प्रेम, लव बहुत महत्व रखता है। प्रेम सम्राट है तथा प्रेमियों के लिए खास कहा जाने वाला दिन वेलेंटाइन डे (Valentine Day) प्यार का उत्सव मनाने का दिन है। यह प्रेम दिवस प्यार के कद्रदानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन प्यार का इजहार करने तथा प्रस्ताव देने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। 
 
तो आइए यहां जानते हैं विद्वानों की नजर में क्या है प्रेम की परिभाषा, क्या कहते हैं विद्वान इस बारे में। पढ़ें रोचक विचार-  
 
लव कोट्स:Love Quotes
 
• प्रेम एक दान है, भिक्षा नहीं। प्रेम मांग नहीं, भेंट है। प्रेम भिखारी नहीं, सम्राट है। जो मांगता है उसे जो बांटता है उसे प्रेम मिलता है। -ओशो 
 
• प्रेम मानवता का दूसरा नाम है। -गौतम बुद्ध
 
• अकेले पैदा हुए, अकेले जिए, अकेले ही मर जाएंगे। हम अकेले नहीं, ऐसा भ्रमजाल सिर्फ प्रेम और दोस्ती के माध्यम से रचा जाता है। -ऑरसन वेलैस 
 
• प्रेम एक पिंजरा है, जहां सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई देता है, परछाई नहीं। -पाउलो कोएलो 
 
• प्रेम बलिदान सिखाता है, हिसाब नहीं सिखाता। प्रेम मस्तिष्क को नहीं, हृदय को छूता है। -अज्ञात 
 
• दीवानेपन की हद तक प्रेम करना पागलपन होता है और प्रेम को व्यक्त करने के लिए इसे लौकिक माध्यम माना जाता है। -एफ. सेगन 
 
• कबीरा यह घर प्रेम का, खाला का घर नाहीं, सीस उतारे हाथ धर, सो पसे घर माहीं...। -कबीर 
 
• सच्चा प्रेम जगह और समय देखकर नहीं होता, यह तो आकस्मिक रूप से स्पंदनशील पल में होता है। -सराह डेसेन 
 
• प्रेम जीवन में ताजगी लाता है। -हेलन केलर 
 
• सभी प्रेम परिवर्तित होते हैं और उनमें बदलाव आता है। आप हर समय प्रेम में रह सकते हैं। -जूली एन्ट्रुज 
 
• प्रेम करना ही जीवन की खुशी है। -जॉर्ज सेंड
 
• प्रसन्नता ही केवल सद्गुण है, तर्क ही केवल दी है, न्याय ही केवल पूजनीय है, मानवता ही केवल धर्म है और प्रेम ही केवल पुजारी है। -आरजी इंगरसोल 
 
• प्रेम कभी दावा नहीं करता, वह तो हमेशा देता है। प्रेम हमेशा कष्ट सहता है। न कभी झुंझलाता है, न बदला लेता है। -महात्मा गांधी 
 
• प्रेम का रास्ता किसी चीज के गुम होने की अनुभूति कराता है। -जीके चेस्टरसन
 
• प्रेम संवेदना से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन प्रेम प्रतिबद्धता से अधिक है। -सिनक्लेर बी फर्ग्यसुन
 
• भावनाओं का प्रेम सागर चारों तरफ व्यय से भरा हुआ है। -थॉमस रॉबर्ट डेवर 
 
• मानव अस्तित्व की समस्या का संतोषजनक और समझदारीभरा जवाब सिर्फ प्रेम है। -एरिक फ्रॉम 
 
• जहां प्रेम का फल दु:ख होता हुआ दिखाई दे वहां समझो कि आसक्ति है। -हरिभाऊ उपाध्याय
 
• दो व्यक्तियों की मुलाकात, दो रासायनिक पदार्थों की तरह होती है, कोई भी प्रतिक्रिया दोनों को परिवर्तित करती है। -कार्ल युंग
 
• पुरुष का प्यार उसके जीवन की एक भिन्न वस्तु है, परंतु नारी के लिए प्यार उसका सारा जीवन है। -बायरन 
 
• कोई भीतरी कारण ही पदार्थों को परस्पर मिलाता है, बाहरी गुणों पर प्रीति आश्रित नहीं होती। -भवभूति उ. 
 
• बल और शक्ति की आज्ञा टालना आसान है, मगर प्यार की आज्ञा टालना आसान नहीं। -सुदर्शन
 
• सुनना, बोलना, प्रार्थना, देना, बांटना, विश्वास, माफी, वादा, आनंद, जवाब- ये प्रेम के 10 माध्यम हैं। -विल स्मिथ 
 
• प्रेम हाथ में रखे पारे की तरह होता है, मुट्ठी खोलने पर रहता है और भींचने पर निकल जाता है। -डोरोथी पार्कर 
 
• प्रेम से मृत्यु अधिक बलवान है, मृत्यु जीवन से अधिक बलवान है। यह जानते हुए भी मनुष्य-मनुष्य के बीच कितनी संकुचित सीमा खिंची है। -खलील जिब्रान

Valentine Day
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख