dipawali
✕

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2026 (11:01 IST)
उत्तराखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 10 आईएएस (IAS) और 20 पीसीएस (PCS) यानी कुल 30 प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। ALSO READ: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन
 

IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अहम जिलों और विभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। 
अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देहरादून से हटाकर अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है।
 
दीपक सैनी को पिथौरागढ़ से अब सीडीओ देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रवीण कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़ बनाया गया है।

प्रतीक्षारत चल रही अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा की कमान मिली है। इसके अलावा आशिमा गोयल को हल्द्वानी का नगर आयुक्त, दीपक रामचंद्र सेठ को सीडीओ चमोली और राहुल आनंद को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है।
 

PCS अधिकारियों के भी बदले गए प्रभार

पीसीएस अधिकारियों की सूची में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जीवन सिंह नन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से आयुक्त गन्ना एवं चीनी (काशीपुर) बनाया गया है। वहीं, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को उनकी जगह अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल भेजा गया है।
 
इसके अतिरिक्त, अभिषेक त्रिपाठी को पंचायती राज निदेशक, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त देहरादून, जितेन्द्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (ADM) देहरादून और नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
शासन ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई करते हुए कई जिलों के एडीएम, नगर आयुक्त और संयुक्त मजिस्ट्रेट के भी तबादले किए हैं।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

अगला लेख