शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. Uttarakhand election : bjp mla sanjay gupta attacks bjp chief madan kaushik
Written By एन. पांडेय
Last Updated : बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (09:22 IST)

उत्तराखंड चुनाव : क्यों डरे हुए हैं भाजपा विधायक, 'भीतरघात' से गरमाई सियासत

उत्तराखंड चुनाव : क्यों डरे हुए हैं भाजपा विधायक, 'भीतरघात' से गरमाई सियासत - Uttarakhand election : bjp mla sanjay gupta attacks bjp chief madan kaushik
देहरादून। हरिद्वार जिले में भाजपा के लक्सर से  विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें इस चुनाव में हराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद मतदान के बाद भाजपा की अंदरूनी राजनीति में उबाल आया हुआ है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मतदान के बाद भाजपा विधायक क्यों डरे हुए हैं?
 
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कौशिक को पद से हटाने की भी मांग की है। उन्होंने मदन कौशिक को गद्दार बताता हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उनकी ओर से विधानसभा चुनाव में अपने ही पार्टी के विधायकों के खिलाफ कार्य किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि मदन कौशिक की ओर से लक्सर और ग्रामीण सीट पर कुछ लोगों को प्रोत्साहित कर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़ा किया गया। जिससे पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज न कर सकें। इन आरोपों के बाद प्रदेश अध्यक्ष कौशिक नई परेशानी में घिर गए हैं। इस मुद्दे के गरमाने से भाजपा में और अधिक उबाल आना तय माना जा रहा है।
 
चम्पावत के भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी भाजपा नेताओं पर भीतरघात करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी तरह काशीपुर के भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह के पिता और भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी अपने खिलाफ षड्यंत्र का आरोप लगा दिया है। इससे यह साफ़ लग रहा है कि ये विधायक अपनी संभावित हार से घबराए हुए हैं।
 
दूसरी तरफ मतदान के बाद मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे पुष्कर सिंह धामी बैंड बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं के साथ थिरकते नजर आये। उन्होंने मतदान को भाजपा के पक्ष में बताया। लक्सर से विधायक संजय गुप्ता के वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसकी सत्यता भी प्रमाणित नहीं है। गुप्ता से भी बात की जाएगी।
ये भी पढ़ें
पठानकोट में मोदी बोले- खुशहाल और हंसता हुआ पंजाब बनाएंगे