• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. PM Modi digital rally in Uttarakhand cancles due to bad weather
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (11:06 IST)

उत्तराखंड में मौसम खराब, रद्द हुई पीएम मोदी की डिजिटल रैली

उत्तराखंड में मौसम खराब, रद्द हुई पीएम मोदी की डिजिटल रैली - PM Modi digital rally in Uttarakhand cancles due to bad weather
देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है। भाजपा ने यह जानकारी दी।
 
राज्य के लिए पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद संगठनात्मक स्तर पर लिया गया और इसे जल्द ही पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
 
मोदी को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिजिटल रैली को संबोधित करना था। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे।
ये भी पढ़ें
'पुष्पा' देख करने लगा लाल चंदन की तस्करी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टोरी