गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. Kishore Upadhyay in BJP, dhansingh in congress
Written By एन. पांडेय
Last Updated : गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (15:47 IST)

किशोर उपाध्याय भाजपा में, धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल

किशोर उपाध्याय भाजपा में, धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल - Kishore Upadhyay in BJP, dhansingh in congress
देहरादून। किशोर उपाध्याय के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होते ही टिहरी से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए। नेगी ने आज ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय पर बड़ा हमला बोल दिया।
 
धन सिंह ने आरोप लगाया कि किशोर उपाध्याय ने टिहरी का टिकट 10 करोड़ में खरीदा है। हरीश रावत ने किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नेगी को एक समर्पित और अच्छा कार्यकर्ता बताते हुए हरीश रावत ने कहा कि अंब धन सिंह नेगी कांग्रेस को मजबूत करने का भी काम करेंगे।
 
राजकुमार ठुकराल ने भी छोड़ी भाजपा : रुद्रपुर से भाजपा के सिटिंग विधायक  राजकुमार ठुकराल ने भी भाजपा से टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद विधायक ठुकराल के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।
 
पार्टी ने इसके बाद अन्य दावेदारों किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, बंगाली समाज के नेता उत्तम दत्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नाम पर मंथन शुरू किया। इसी बीच यह चर्चा भी तेज हुई कि आडियो को वायरल करने में अरोरा गुट का हाथ है। इसके बाद कहा गया कि अगर ठुकराल का टिकट कटता है तो मिलेगा शिव अरोड़ा को भी नहीं। 
 
बीती रात टिकट शिव के खाते में जाने के बाद ठुकराल समर्थक भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। आज सुबह से ही ठुकराल के आवास पर सैकड़ों की संख्या में भाजपाई एकत्र हो गए।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस व्यक्ति ने आडियो को वायरल कर विवाद को तूल देकर भाजपा की छवि खराब की पार्टी ने उसी को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। अन्य दावेदार अनिल चौहान और उत्तम दत्ता के आवास पर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी।
ये भी पढ़ें
अयोध्या : SP और BJP के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना, वर्तमान विधायक के खिलाफ लोगों में नाराजगी