shradh paksha
✕

UP: अवैध संबंध के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated: शुक्रवार, 23 जून 2023 (15:53 IST)
बांदा। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की गुरुवार रात कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को देर रात 12 बजे के आसपास डॉयल 112 सेवा पर सूचना मिली कि महोखर गांव में एक चोर को पकड़कर बुरी तरह से पीटा गया है।
 
पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को गंभीर अवस्था में पाया और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी के अनुसार शुक्रवार सुबह जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक नंदकिशोर वर्मा (24) के गांव की ही एक महिला से पिछले 2 साल से कथित अवैध संबंध थे।
 
उन्होंने बताया कि नंदकिशोर महिला के बुलाने पर ही उसके घर गया था, जहां महिला के पति, उसके देवर और 2 अन्य लोगों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें महिला का पति और देवर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख