Hanuman Chalisa
✕

योगी का मायावती पर तंज, पहले 'हाथी' का पेट इतना बड़ा था कि पता नहीं लगता था राशन कहां गया...

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (23:43 IST)
जौनपुर/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 'अब्बा जान' कहने वालों पर राशन हड़पने का आरोप लगाने के बाद सोमवार को कहा कि 'क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था, सपा सरकार से पहले बहनजी (मायावती) की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है।
 
जौनपुर में मुख्‍यमंत्री ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुंगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था, सपा सरकार से पहले बहन जी (मायावती) की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है।
 
गौरतलब है कि योगी ने गत 12 सितंबर को कुशीनगर की एक जनसभा में योगी ने कहा था, 'अब्बा जान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डकैती डाल देते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था, अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे और राशन नेपाल व बांग्लादेश पहुंच जाता था, लेकिन आज जो गरीबों का राशन निगलेगा वह जेल चला जाएगा। योगी के इस बयान के बाद विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
 
भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार जौनपुर की सभा में योगी ने कहा, 'पहले तो न दुर्गा पूजा होती थी, न रामलीला का आयोजन होने दिया जाता था, न यज्ञ होने दिया जाता था और ऐसा लगता था कि मारीच (मारीच लंकापति रावण का रिश्तेदार था और भेष बदलने में माहिर था) और सुबाहु (मारीच का भाई) इन्हीं (विपक्षी दलों) के यहां पैदा हो गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि पहले कोरोना नहीं था तो भी सरकारें यज्ञ और दुर्गा पूजा नहीं होने देती थीं, लेकिन इस बार दुर्गा पूजा की अनुमति दी जाएगी। योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य क्या सपा करती, क्या बसपा करती, क्या आप कांग्रेस से उम्मीद करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि पहले मुख्‍यमंत्री होते ही मैं और मेरा खानदान, उससे बाहर कोई नहीं निकलता था, जब प्रदेश के लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में होते थे, तब सैफई का परिवार सैफई में बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाकर नाच-गाने का कार्यक्रम करता था, तब प्रदेश की जनता दिखाई नहीं देती थी।
 
योगी ने कहा कि देश महत्वपूर्ण होता है और उसकी सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है, ध्यान रखिए कांग्रेस के लोग भी आपके पास आएंगे और बड़ी-बड़ी घोषणाएं करेंगे, लेकिन याद रखिए चीन जब देश के अंदर घुसपैठ करता था तो यही लोग कहते थे कि चुप हो जाओ, चीन के खिलाफ कुछ बोलना मत।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़कें नहीं बनती थीं, जहां से गड्ढे शुरू हो जाएं, पता लगता था कि यूपी आ गया, जहां से अंधेरा प्रारंभ होता था, वहां से समझा जाता था कि यूपी आ गया, जहां बेटियों की इज्जत तार-तार होती थी, समझा जाता था कि यूपी आ गया और पहले जहां बड़े-बड़े दंगे होते थे, वो यूपी था। योगी ने कहा कि हमारी सरकार में साढ़े चार वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ और हर क्षेत्र में विकास हुआ है।
 
इससे पहले गाजीपुर की सभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गुंडों और माफियाओं से अच्छी तरह निपटना जानती है और भाजपा के शासन में उनपर बुलडोजर चल रहा है।
 
मुख्‍यमंत्री ने सोमवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडों, माफियाओं को सरकारी संरक्षण मिलता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश से माफियाओं का सफाया किया जा रहा है। भाजपा ने सभी क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन करके दिखाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी की जाति पूछे लाखों युवाओं को रोजगार दिया है, युवाओं को नई पहचान दी है और युवा गर्व से कह सकते हैं कि वे उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति, क्षेत्र, चेहरा नहीं देखा और इस सरकार में सभी वर्गों एवं समाज का विकास किया गया।
 
मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अब गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा।
 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख