1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 100 people will be able to attend weddings in UP

UP में शादियों में 100 लोग हो सकेंगे शामिल, सरकार ने जारी किया आदेश

Uttar Pradesh
उत्‍तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने वैवाहिक समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की छूट दे दी है।

खबरों के अनुसार, राज्‍य सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है। जिसके अनुसार अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

सरकार ने यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। 
अगला लेख
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम