suvichar

योगी के मंत्री का अनोखा बयान, टमाटर गमले में उगा लो नहीं तो...

Updated: रविवार, 23 जुलाई 2023 (10:00 IST)
Uttar Pradesh tomato news : उत्तर प्रदेश में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष केंद्र की सरकार व प्रदेश में योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है। तो योगी सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का एक अजीबोगरीब बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह टमाटर के बढ़े दामों को लेकर व महंगाई कम करने का तरीका समझाती भी नजर आ रही है।
 
उन्होंने कहा कि टमाटर महंगा है तो टमाटर गमले में उगाएं या फिर टमाटर जैसी महंगी चीजें न खाएं। आप नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा? कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी।
 
टमाटर मंहगा है तो नीबू का करे उपयोग : राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में असई में महिलाएं पोषण वाटिका बनाकर उसमें सब्जी उगा लेतीं हैं। सभी यह कर सकते हैं। अब तो तीन चार गमले में ही काफी टमाटर उगाये जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि टमाटर महंगा है तो नीबू का उपयोग कर लें या फिर टमाटर खाना ही छोड़ दें। इससे वह खुद ब खुद सस्ते हो जायेंगे। जो चीज महंगी हो उसका त्याग कर दें। त्याग करने से खुद चीजें सस्ती हो जाती हैं। 
 
जनता देगी जवाब : राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग- अलग तरह की राय भी व्यक्त कर रहे हैं। तो वहीं विपक्षी राज्य मंत्री के इस बयान के बाद लोग योगी सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। कह रहे हैं कि महंगाई कम नहीं कर सकते हैं तो लोगों को उटपटांग की सलाह सुना दे जनता समझदार है इस सलाह का जवाब जनता चुनाव में जनता दे देगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

अगला लेख