योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA 4 प्रतिशत बढ़ा, बोनस का भी ऐलान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मौजूदा दर 34% को एक जुलाई 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस देने का निर्णय लिया गया है।
Edited by : Nrapendra Guptaउत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34% को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 17, 2022
वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक कर्मचारी को ₹6,908 बोनस देने का निर्णय लिया गया है।
आप सभी को हार्दिक बधाई!

