suvichar

अयोध्‍या रेप कांड पर योगी सरकार सख्‍त, आरोपी सपा नेता के खिलाफ बुलडोजर एक्शन

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2024 (12:33 IST)
Yogi action in Ayodhya rape case : अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद योगी सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है। नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है।
 
अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंचा। बेकरी को सील कर दिया गया है। उसे ढहाने की तैयारी है। ALSO READ: अयोध्या रेप कांड पर एक्शन में CM योगी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी की संपत्ति की जांच
 
 
गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का उनको भरोसा दिया। योगी से परिजनों की मुलाकात के तत्काल बाद प्रशासन एक्शन में आ गया और संबंधित थाने के प्रभारी और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।
 
CM योगी ने पीड़ित बच्ची की मां को आश्वस्त किया है कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उन्होंने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख