suvichar
✕

कानपुर में 4 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे योगी व नड्डा, अचूक सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated: मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (00:25 IST)
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 23 नवंबर को शहर में होंगे। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे। शहर में करीब सवा 4 घंटे तक मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पूरे दिन अधिकारियों ने रूट व कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और मंगलवार के कार्यक्रम के लिए सोमवार को देर रात तक अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।
 
इस दौरान पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मुख्यमंत्री व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शिरकत किए जाने वाले कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। वहां की रूट व्यवस्था देखने के साथ ही सुरक्षा का जायजा लिया। उनके साथ ही जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर, पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे और कड़े दिशानिर्देश देते हुए कहा कि सड़क से लेकर घरों की छतों तक पुलिस का पहरा होना चाहिए। किसी भी नागरिक को कार्यक्रम के कारण परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा जाए।
 
यह रहेगा फोर्स : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए 3 डीसीपी, 6 एडिशनल एडीसीपी, 17 एसीपी, 23 निरीक्षक, 92 एसआई, महिला एसआई 5, 530 मुख्य व कॉन्स्टेबल महिला कांस्टेबल, इसके अतिरिक्त 4 कंपनी पीएसी, 1 कंपनी आरएएफ व संबधित थानों का पुलिस बल अतिरिक्त तैनात रहेगा।
 
यह है प्रस्तावित कार्यक्रम :  मंगलवार के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.40 बजे लखनऊ से विशेष विमान से मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे और दोपहर 3 बजे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचेंगे। यहां वे 15 मिनट रुकेंगे। इसके बाद साकेत नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे।
 
यहां क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही पार्टी के 9 जिलों के कार्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन होना है। यहां वे आधा घंटा रुकेंगे। इसके बाद 40 मिनट तक वे साकेत नगर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे वे निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचेगें। 1 घंटा 25 मिनट तक वे बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रहेंगे। इसके बाद 2.35 पर वहां से चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख