dipawali
✕

नेता प्रतिपक्ष से योगी ने कहा- आपने चाचा को गच्चा दे दिया

शिवपाल सिंह यादव ने योगी पर किया पलटवार

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (16:44 IST)
UP Monsoon Session : उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में गच्चा देने (धोखा देने) को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर खूब तंज किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव को लक्ष्य करते हुए नेता प्रतिपक्ष से कहा कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। वहीं इस पर शिवपाल सिंह यादव ने योगी को जवाब देते हुए कहा कि देख लेना 2027 में सपा सत्ता में आएगी और आपके जो डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, वे आपको फिर गच्चा देंगे।

ALSO READ: अखिलेश यादव ने माताप्रसाद पांडे को विपक्ष का नेता बनाकर क्या योगी आदित्यनाथ को दिया है संदेश?
 
योगी ने शिवपाल सिंह यादव पर तीखे तीर चला दिए : सदन में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ सपा सदस्य के महिला और बच्चों के साथ अपराध के प्रश्न पर जब अपना वक्तव्य दे रहे थे तो नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उनसे एक पूरक प्रश्न पूछा। जवाब में योगी ने उन्हें (माता प्रसाद पांडेय) नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की बधाई देते हुए नाम लिए बगैर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर तीखे तीर चला दिए।
 
योगी ने सदन में तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष से कहा कि आपके चयन के लिए बधाई देता हूं। ये अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। योगी ने कहा उनकी (शिवपाल सिंह यादव) नियति ही ऐसी है, क्योंकि भतीजा (अखिलेश यादव) हमेशा भयभीत रहता है, लेकिन आप इस सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं, मैं आपका सम्मान करता हूं।

ALSO READ: UP में लव जिहाद के दोषी को ताउम्र जेल, योगी सरकार का विधेयक
 
इसलिए किया योगी ने यह तंज : योगी ने यह तंज इसलिए किया, क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और 7 बार के विधायक माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष के लिए चयनित किया।
 
हालांकि बाद में सपा सदस्य संग्राम सिंह यादव ने प्रतिरोध करते हुए कहा कि गच्चा देना असंसदीय शब्द है, इसे कार्यवाही से बाहर किया जाए। अध्यक्ष सतीश महाना ने हस्तक्षेप किया और बोले कि ऐसी बातें होती रहती हैं। इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने योगी को जवाब देते हुए कहा कि हमें गच्चा नहीं मिला, पांडेयजी बहुत वरिष्ठ हैं, हम लोग समाजवादी हैं!
 
यादव ने योगी से कहा कि 3 वर्ष हम तो आपके भी संपर्क में रहे तो गच्चा तो आपने भी दिया! उन्होंने कहा कि जब आपने गच्चा दिया तो इस चुनाव (लोकसभा चुनाव—2024) में आपकी पार्टी पीछे रह गई और सपा आगे हो गई। अब देख लेना 2027 में सपा फिर से (सत्ता में) आएगी और आपके जो डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, वे आपको गच्चा दे देंगे!
 
अखिलेश यादव ने कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा की करहल (मैनपुरी जिला) सीट से इस्तीफा दे दिया जिससे नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया था। यादव ने रविवार को माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया था जिसकी रविवार को ही विधानसभा के प्रमुख सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख