Daily Horoscope
✕

योगी आदित्यनाथ बोले, केवल मुरली से नहीं चलेगा काम, सुदर्शन भी जरूरी है, पाकिस्तान को बताया कैंसर

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (00:17 IST)
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के विभाजन और पाकिस्तान के निर्माण के लिए सोमवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम त्रिपुरा के बरकाथल में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 1947 में सक्रिय रहे लोगों ने मुस्लिम लीग का समर्थन किया था, जो भारत को विभाजित करना चाहती थी और इसी के कारण पाकिस्तान का जन्म हुआ।
 
योगी ने 1905 में बंगाल को विभाजित करने के अंग्रेजों के प्रयास का जिक्र किया, जिसे जनता के प्रतिरोध के कारण नाकाम कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग का भी इसी तरह विरोध होता, तो पाकिस्तान को बनने से रोका जा सकता था।
ALSO READ: ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स की मुलाकात, पहला दौर खत्म, क्या मान गए जूनियर डॉक्टर
योगी ने पाकिस्तान को ‘विनाशकारी’ करार दिया और इसकी तुलना ‘कैंसर’ से की। उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में पिछले दिनों हुई अशांति पर भी चिंता जताई। योगी ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उस पर बात करनी होगी। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा।’’ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्युत किशोर माणिक्य देबबर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ALSO READ: क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान
मुख्यमंत्री ने आगे भगवान कृष्ण को भी याद किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की जब स्मृति हम सबके सामने आती है तो भगवान श्रीकृष्ण के एक हाथ में मुरली है तो दूसरे साथ में सुदर्शन भी तो है उनके हाथ में। केवल मुरली से काम नहीं चलेगा। बल्कि सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी आवश्यक है और सुदर्शन भी जब आपके सामने होगा तो फिर किसी शांतिकाली महाराज को अपना बलिदान नहीं देना पड़ेगा। इनपुट एजेसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख