dharma sangrah
✕

UP : योगी आदित्यनाथ बोले, प्रदेश में कंट्रोल में कोरोना

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (12:40 IST)
गोरखपुर/लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुशीनगर और संतकबीरनगर जिलों में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया तथा विपक्षी दलों-खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना कंट्रोल में है।

ALSO READ: Long time covid: कोरोना की जंग जीतने के एक साल बाद भी ‘कमजोरी’ और ‘हांफ’ जाने से परेशान मरीज
 
कुशीनगर और संतकबीरनगर के दौरे पर पहुंचे योगी ने ट्वीट किया, 'राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे। याद रखिएगा, बिच्छू कहीं भी होगा तो डसेगा। योगी ने रविवार को कुशीनगर में 281 करोड़ से ज्यादा लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज और 310 करोड़ से अधिक की लागत की अन्‍य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 14 करोड़ से अधिक की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जबकि संतकबीरनगर जिले में उन्होंने 219 करोड़ रुपए की 106 परियोजनाओं का उद्घाटन और 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

ALSO READ: Kerala में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस आए
 
संतकबीरनगर में नवनिर्मित जिला जेल का उद्घाटन करने के बाद योगी ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर नगर जिले को अस्तित्व में आए 24 साल हो चुके हैं लेकिन यहां राजनीति से प्रेरित परियोजनाओं की घोषणाओं के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है। योगी ने दावा किया कि अब जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले 'माफिया' सत्ता का संचालन करते थे और सत्‍ता इनकी शागिर्द बनकर इनके पीछे-पीछे चलती थी, लेकिन अब इनकी अवैध कमाई पर सरकारी बुल्‍डोजर चलता है तथा ये माफिया उत्तरप्रदेश की धरती छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। योगी ने कहा कि माफिया के विरुद्ध उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

ALSO READ: दिल्ली में आजादपुर मंडी इलाके में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
 
मुख्यमंत्री ने संत कबीर नगर में नवनिर्मित जिला जेल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब बंदियों को बस्ती जिले में नहीं भेजना पड़ेगा और यह जेल सुधारगृह के रूप में आदर्श कारागार बनेगी। उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर की पहचान बाबा तामेश्वरनाथ धाम और महान सूफी संत कबीरदास जी के साथ जुड़ी है। योगी ने कहा कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मगहर में कबीर पीठ की स्थापना की और वहां काम अंतिम चरण में है तथा जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 90 हजार (भर्ती के लिए पद) नए पद आने वाले हैं और युवाओं को पारदर्शिता एवं क्षमता के दम पर रोजगार मिल रहा है, हालांकि पहले नौकरियां बिकती थीं। योगी ने दावा किया कि आज अगर कोई भी नौकरी को नीलाम करने का प्रयास करेगा तो वह नौकरी को नहीं, लेकिन अपने घर को जरूर नीलाम करा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर के बखिरा के बर्तन उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए उप्र सरकार तेजी से कार्य कर रही है (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख