biodatamaker

बढ़ सकती हैं सीएम योगी की मुश्किलें, 'अब्बाजान' वाले बयान पर होगी सुनवाई

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (08:43 IST)
मुजफ्फरपुर। अब्बाजान वाला बयान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गले की हड्डी साबित होता जा रहा है। इस मामले को लेकर व्यवहार न्यायालय में गत दिवस सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सीजेएम ने परिवाद स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई अगली तारीख पर सीजेएम खुद करेंगे तथा परिवादी और गवाहों का बयान भी लिया जाएगा।

ALSO READ: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे समेत इन खबरों पर आज सबकी नजर
 
मामले के अनुसार एक कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक धर्मविशेष को लेकर 'अब्बाजान' कहते हुए कटाक्ष किया था। इस बयान से आहत होकर बीते 13 सितंबर को मुजफ्फरपुर कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कोर्ट में अब्बाजान वाली बात को लेकर परिवाद दायर किया था जिसे सीजेएम ने स्वीकार कर लिया है।

ALSO READ: Weather Alert: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना
 
हाशमी ने बताया कि परिवाद दायर करने के बाद मुझे फोन पर जान से मारने कि धमकियां भी दी जा रही हैं। इसके संबंध में अहियापुर थाना में आवेदन भी दिया है और न्यायालय में भी हमने सुरक्षा की गुहार लगाई है। ऐसा माना जा रहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

अगला लेख