Daily Horoscope
✕

योगी सरकार का आजम खान को झटका, Y श्रेणी की सुरक्षा वापस ली गई

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (15:39 IST)
Azam Khan News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर नगर से 10 बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक मोहम्मद आजम खान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली गई है।
 
आजम खान की सुरक्षा वापस लेने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि सुरक्षा मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक का एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उल्लेखित है कि पूर्व विधायक मोहम्मद आजम खान को पूर्व से प्रदत्त वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि इस आदेश के क्रम में उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है।
 
वाई श्रेणी के तहत उनके साथ 3 गनर और आवास पर 24 घंटे गार्ड तैनात थे। सभी सुरक्षा पुलिसकर्मियों को रामपुर पुलिस लाइन में बुला लिया गया है।
 
वरिष्ठ सपा नेता खान ने 2022 विधानसभा चुनावों में 10वीं बार रामपुर सीट से जीत हासिल की थी। विधायक चुने जाने पर खान ने रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।
 
उत्तर प्रदेश में रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने सपा नेता एवं विधायक आजम खान को भड़काऊ भाषण देने के मामले में पिछले साल अक्टूबर में दोषी करार देते हुए 3 साल कैद और 6 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख