Hanuman Chalisa
✕

2025 : विश्व का सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज महाकुंभ

Updated: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (17:55 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही हुआ। विश्व के इस सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। यह दुनिया के इतिहास में किसी भी धार्मिक आयोजन में जुटने वाली सबसे बड़ी संख्या का रिकॉर्ड है। इस आयोजन में कई रिकॉर्ड बने।
 
मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति जैसे मुख्य स्नान पर्वों पर प्रयागराज एक दिन के लिए दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला शहर बन गया। मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था का स्नान किया। 300 से अधिक सफाईकर्मियों ने एक साथ मिलकर गंगा और यमुना की जलधारा की सफाई की, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा नदी स्वच्छता अभियान माना गया। 10 हजार 102 लोगों ने मिलकर एक विशाल कैनवास पर अपने हाथों की छाप बनाई, जो एकता और सद्भाव का प्रतीक बनी। हाथों की छाप वाली यह सबसे लंबी पेंटिंग थी।
 
इतना ही नहीं 15 हजार से अधिक सफाईकर्मियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर सड़कों और घाटों की सफाई का विश्व रिकॉर्ड बनाया। महाकुंभ में रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने महाकुंभ में भागीदारी की। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी इस दौरान बने।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख