dharma sangrah

5 दिन बाद फिर भेड़िये का हमला, बहराइच के गांवों में कितने Wolves मचा रहे हैं आतंक?

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2024 (08:22 IST)
Wolves operation in bahraich : बहराइच में भेड़िये द्वारा 8 लोगों को मारे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक 4 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। 2 भेड़िये बचे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है। हालांकि गांव वालों का मानना है कि भेड़ियो की संख्‍या ज्यादा है। 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में आतंक उत्पन्न कर रहे भेड़ियों से बचाव के लिए ग्रामीण खुद जागरूक होकर रात-रातभर गश्त कर रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि बहराइच की महसी तहसील के कई गांवों में भेड़िए का आतंक है। ये भेड़िए अब तक एक महिला समेत 9 लोगों की जान ले चुके हैं। वन विभाग की टीम ने स्थानिय लोगों की मदद से अब तक 4 भेड़ियो को पकड़ा है।

इधर 5 दिन बाद फिर भेड़िया एक्टिव नजर आ रहा है। उसने जंगल पुरवा गांव में 7 साल के पारस पर हमला कर दिया। भेड़िये ने अचानक हमला करते हुए पारस के गले पर पंजा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ALSO READ: बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक, सैकड़ों लोग गश्त में जुटे, MLA ने उठाई बंदूक
 
 
18 टीमें रात दिन गश्त कर रही हैं। 50 से ज्यादा कर्मी पिंजड़े और जाल लगाने का काम कर रहे हैं। ड्रोन और CCTV कैमरों की मदद से इलाके पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम भी ट्रेंकुलाइजर की मदद से भेड़िये को पकड़ने की कवायद में जुटी है।
Edited by : Nrapendra Gupta  
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख