suvichar

शातिर भेड़िया वन विभाग के पिंजरे में कैद, लेकिन अभी ग्रामीणों को राहत नही!

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (11:39 IST)
bahraich wolf attack : उत्तर प्रदेश के बहराइच में लुकाछिपी का करने वाला पांचवा भेड़िया आखिरकार वन विभाग की पकड़ में आ गया है। पिछले दो महीनों से बहराइच जिले के 35 गांव भेड़िये की दहशत में जी रहे हैं। इन गांवों के 9 बच्चों समेत 10 लोग भेड़िये का निवाला बन चुके हैं, जबकि 45 घायल है। ऐसे में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने लिए वन विभाग 25 टीमें दिन रात काम कर रही थी, भेड़िये को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए बाहर से भी शार्प शूटर बुलाए गए हैं। हालांकि अभी भी वन विभाग को 1 दहशतगर्द भेड़िये की तलाश है, उम्मीद है कि वह जल्दी ही पकड़ा जाएगा और ग्रामीण राहत की सांस लेंगे।
 
सोमवार को महसी इलाके में भेड़िये की लोकेशन मिली थी, जिसके बाद वन विभाग ने एक्टिव होते हुए भेड़िये को घेरने के लिए खेतों में कई पिंजरे लगा दिये, भेड़िये के शिकार के लिए बकरी बांध दी गई और ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। ALSO READ: बड़ी खबर, बहराइच में 1 और आदमखोर भेड़िया पकड़ाया
 
मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने पिंजरे में कैद भेड़िये की जानकारी देते हुए बताया कि नथुवापुर से बीते कल भेड़िए ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया, वन विभाग अलर्ट था, जिसके चलते हमारी टीम ने प्लान तैयार किया और भेड़िये के पगमार्क (पदचिन्ह) के सहारे उसकी मांद की तरफ चल दिये। क्योंकि शिकार के बाद भेड़िया अपनी मांद की तरफ जरूर जाता है, इसलिए पदचिह्न का सहारा लिया और कछार क्षेत्र में पहुंच गये।
 

शातिर भेड़िया थर्मल ड्रोन को देखते ही फरार हो रहा था, जिसके चलते मिशन फेल होता रहा। हमारी पकड़ में भेड़िये की चालाकी आ चुकी थी, जिसके चलते नया प्लान तैयार किया गया। थर्मल ड्रोन का इस्तेमाल बंद करके चारों तरफ से चालक भेड़िये की घेराबंदी की गई और सफलता मिलली। भेड़िया वन विभाग के बिछाये जाल में फंस कर पिंजरे में कैद हो गया।
 
मुख्य वन संरक्षक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बचा हुआ भेड़िया जल्दी ही पकड़ा जायेगा। लेकिन जब तक भेड़िया खुला घूम रहा है सतर्क रहने की आवश्यकता है। अभी तक पांच भेड़िये वन विभाग की पकड़ में आ चुके है, यह सभी जोन नम्बर धन के हरबख्श सिंह पुरवा क्षेत्र से पकड़े गए है, उम्मीद है कि पकड़ा गया पांचवा भेड़िया गोरखपुर भेज दिया जायेगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख