ramcharitmanas

wolf attack: बहराइच में फिर हुआ भेड़िये का हमला, 8 वर्षीय बच्चा घायल

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (14:36 IST)
wolf attack: जिले की महसी तहसील के गोलवा गांव में 8 वर्षीय बच्चे पर कथित तौर पर भेड़िये ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल संगम लाल की मां फूलमती ने बताया कि गुरुवार की रात बच्चा घर के दरवाजे के पास खेल रहा था तभी भेड़िये ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे की चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे जिसके बाद भेड़िया वहां से भाग गया।

ALSO READ: बहराइच में आदमखोर भेड़िये, कहीं बदला लेने के लिए तो नहीं कर रहे हमले?
 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर संजय खत्री ने देर रात पत्रकारों से बताया कि गुरुवार देर शाम गोलवा गांव के मजरा यादवपुर निवासी संगम लाल (8) पर भेड़िये ने हमला कर उसे घायल कर दिया। वह मेडिकल कालेज में भर्ती है तथा उसका इलाज कराया जा रहा है। बच्चे के गाल और गर्दन पर बाईं तरफ ऊपरी चोटें (सुपर फेशियल इंजरी) आई हैं और 2 टांके लगे हैं। बच्चे की हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। इस घटना से शहर के बाहरी इलाकों में रह रहे लोगों के भीतर भी दहशत व्याप्त हो गई है।

ALSO READ: Operation Wolf : ऑपरेशन भेड़िया हमलों को रोकने में विफल, वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता भी नाकाम
 
गौरतलब है कि बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में मार्च माह से लोगों पर भेड़ियों के हमले हो रहे हैं। बरसात के मौसम में हमले बढ़े और जुलाई माह से सोमवार रात तक इन हमलों से सात बच्चों सहित कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो सहित करीब 3 दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ALSO READ: Man eating wolf: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए नई रणनीति, होगा रंग बिरंगी गुड़ियों का भी इस्तेमाल
 
पूर्व में 4 भेड़िये पकड़े गए हैं लेकिन हमले जारी हैं। भेड़ियों को पकड़ने के लिए थर्मल ड्रोन व थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए हैं। आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग व प्रशासन पूरी तैयारी से मुस्तैद है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भेड़िये पकड़ने व जागरूकता अभियान में लगे हैं।
 
वन विभाग की ओर से 3 सेक्शनों में 6-6 टीमें बनाकर 9 शूटरों व 165 अधिकारियों के दल को भेड़ियों की तलाश के ऑपरेशन में लगाया गया है। अभियान में देहरादून से भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यू.आई.आई.) के खासतौर पर लाए गए विशेषज्ञों की टीम भी शामिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

अगला लेख