Hanuman Chalisa

मियाजाकी आम की CCTV से निगरानी, क्यों 3 लाख रुपए किलो बिकता है सबसे महंगा फल?

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 10 जुलाई 2024 (12:48 IST)
Miyazaki Mango : आप सुनकर हैरत में पड़ जायेंगे कि आम की एक ऐसी वैरायटी है, जिसकी प्रतिकिलो कीमत एक अच्छे आईफोन के बराबर है। यह आम ग्लोबल मार्केट में 2.5 से 3 लाख रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के शाहजहांपुर का किठौर क्षेत्र आम के बागों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर तरह-तरह के आमों की वैरायटी देखने के लिए मिलेगी, इसी में एक विशेष वैरायटी है 'मियाजाकी'। ALSO READ: जबलपुर के भक्त ने महाकाल को चढ़ाए सबसे महंगे आम, जानिए क्या हैं दाम?
 
यह आम जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुआ है जिसके चलते इसका नाम मियाजाकी रखा गया है। जबकि जापान में इस आम को 'टाइयो नो टमैटो' के नाम से पुकारा जाता है, जिसका मतलब 'सूर्य का अंडा' होता है। 
 
गौरतलब है कि मियाजाकी शहर जापान के दक्षिण भाग में है और यह अपनी गर्मी और धूप वाली जलवायु के लिए पहचाना जाता है। मियाजाकी आम के लिए यहां का मौसम अनुकूल है, इसलिए प्रचुरमात्रा में इसकी यही पैदावार होती है।
 
'सूर्य का अंडा' (Miyazaki Mango) के पैदावार के लिए तीव्र धूप और बारिश की जरूरत होती है, जिसमे मियाजाकी आम का रंग बैंगनी होकर पक जाता है। इसका स्वाद और सुगंध लाजवाब होने के कारण विश्व में विशेष पहचान बना ली है और सबसे मंहगा बिकने वाला फल है।
 
मियाजाकी आम के पेड़ 3 फीट के होते ही फल आने लगते हैं और इसकी लंबाई 5 फुट से ज्यादा नही होती है, यह साल में तीन बार फल देता है, जापान से क्लोन मंगा कर अब भारत में भी इसकी खेती होने लगी है। 
 
भारत में बिहार, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान भी मियाजाकी आम को पैदा कर रहा है, बौने पेड़ पर बैंगनी रंग का आम देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
 
मेरठ के शाहजहांपुर में और सहारनपुर जिले में भी इस आम की पैदावार हो रही है। आम के काश्तकार आमिर उल्लाह खां बताते हैं कि इस पौधे को जापान से मंगाया गया है, चार महीने में इसका फल मिल जाता है, मियाजाकी को ग्रीन हाउस में पालना-पोसना पड़ता है।
 
मियाजाकी आम की कीमत ग्लोबल मार्केट में 2.5 लाख से 3 लाख रूपये प्रति किलो है। फल मंहगा होने के कारण इसकी विशेष सुरक्षा और देखभाल करनी पड़ती है, जिसके चलते आम बागान मालिकों ने पेड़ पर सीसीटीवी कैमरे फीट कर रखें है, ताकि लाखों रूपये प्रतिकिलो में बिकने वाला आम चोरी नही हो जायें।
 
मियाजाकी आम की चयन गुणवत्ता के अनुरूप उसका मूल्य तय किया जाता है। इसकी शुरूआती कीमत लगभग 80 हजार रुपये से शुरू होती है। रंग-रूप और नस्ल की कसौटी पर खरा उतरने और बहुत कम उत्पादन होने के चलते बहुत कम हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच पाता है। इसलिए यह मुंह मांगे दाम 3 लाख रूपये प्रतिकिलो तक बिक जाता है।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अगला लेख