Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुंह से 'ठांय-ठांय' बोलकर एनकाउंटर करने वाले एसआई का यूपी पुलिस करेगी सम्मान

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (10:39 IST)
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था। शामली जिले के इस वीडियो में पुलिस की पिस्तौल खराब होने पर एसआई ने मुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर एनकाउंटर किया था। इस वीडियो को लेकर यूपी पुलिस का मजाक उड़ाया गया था। अब पुलिस विभाग ने मुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर एनकाउंटर करने वाले इस सब इंस्पेक्टर को इनाम देने का फैसला किया है।


यूपी पुलिस के अनुसार, दरोगा मनोज ने उस समय जो किया वह बहादुरी का काम था, इसलिए उनका नाम बहादुरी पुरस्कार के लिए डीजीपी को भेजा जाएगा। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि मेरे सहयोगी एसआई मनोज कुमार ने एक हीरो का काम किया। विभाग ने इसे सकारात्मक लिया है। एसआई की पिस्तौल जाम होने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुंह से ठांय-ठांय बोला।

क्या था मामला : 13 अक्टूबर को असमौली थाना क्षेत्र की पुलिस रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। पुलिस के अनुसार, रोकने पर दोनों बैरियर तोड़फर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों गन्ने के खेत में छिप गए। इस बीच मौके पर फोर्स बुलाकर घेराबंदी शुरू कर दी गई। खेत के एक तरफ से दरोगा मनोज कुमार और सिपाही बलराम ने मोर्चा संभाला।

पुलिस के अनुसार, सामने से फायरिंग होने पर मनोज कुमार ने रिवॉल्वर निकाला तो वह नहीं चला। इसके बाद दरोगा और सिपाही ने 'ठांय-ठांय' बोलते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। 13 सेकंड के वीडियो में एसआई मनोज कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'मारो-मारो, घेरो-घेरो, ठांय-ठांय'।

पिस्तौल हो गई थी जाम इसलिए निकाली आवाज : एसआई मनोज कुमार ने कहा कि वे 28 साल से पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने उस दिन जो किया उसके लिए उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं है। उन्होंने कहा कि 'मेरी पिस्तौल जाम हो गई थी। मैंने भागकर गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया। मैं बदमाशों को यह एहसास दिलाना चाहता था कि वे चारों तरफ से घिर गए हैं।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

लेट और कमजोर मानसून पर सरकार सतर्क, सीएम डॉ.मोहन यादव बोले, किसानों को कम पानी वाली फसलें अपनाने के लिए करें प्रेरित

पाकिस्‍तान में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का सख्त संदेश: 'दोषियों को मिले कड़ी सजा', करोड़ों रामभक्तों की आस्था का बताया सवाल

'राम मंदिर के पैसे से विधायक-सांसद तोड़े जा रहे?' उद्धव ठाकरे का BJP पर बड़ा हमला, 5 जुलाई को 'राम रक्षा आंदोलन' का ऐलान

अगला लेख