सम्बंधित जानकारी
- सीमा पार से हथियारों की सप्लाई बंद, आतंकी लूट रहे सुरक्षाबलों से राइफलें
- कश्मीर : सीआरपीएफ के शिविर पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर किया हमला, लूटे हथियार, सेना ने की घेराबंदी
- हरियाणा की मस्जिद में लगा है मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का पैसा, NIA ने किया बड़ा खुलासा...
- पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारत का मुंहतोड़ जवाब
सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन टॉप कमांडरों को किया ढेर, इलाके को घेरा, सर्च अभियान जारी
श्रीनगर। कश्मीर के श्रीनगर फतेहकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ है।
मुठभेड़ में शहीद हुआ पुलिसकर्मी जम्मू संभाग के रियासी जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान कमल कुमार के रूप में की गई है। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल बंद करा दिए और इंटरनेट सेवा रोक दी।
मारे गए आतंकियों की पहचान फय्याज, बांगरू और रईस के रूप में हुई है। रईस उस घर के मालिक का बेटा था, जहां यह मुठभेड़ हुई। तीनों लश्कर के टॉप के आतंकी कमांडर थे। जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की तो उसने एक मुठभेड़ का रूप ले लिया।
सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों के खिलाफ ऑपेरशन शुरू किया और महज आधे घंटे के भीतर तीनों को मार गिराया। इस कार्रवाई में पुलिस के तीन जवान घायल हुए हैं।
