dharma sangrah
✕

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का दबदबा कायम

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (16:54 IST)
UP Board Examination Results : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। करीब 50 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार इसके साथ ही खत्म हो गया। हाईस्कूल में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 रहा, जबकि लड़कों का 87.30 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.32 और छात्रों का 75.04 प्रतिशत रहा। 
 
बोर्ड मुख्यालय में शाम 4 बजे सभापति डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया। इस वर्ष परिणाम पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले घोषित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था, जबकि इस बार रिकॉर्ड 20 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम घोषित कर दिया गया।
ALSO READ: डिजिटल ट्रैकिंग से बदली यूपी शिक्षा व्यवस्था, 67 हजार स्कूल जुड़े स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से
बोर्ड के अनुसार परीक्षा नकल-विहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई थी। परिणामों की बात करें तो हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। 10th UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट लिंक upmsp.edu.in पर एक्टिव, 1 क्लिक में यहां चेक करें परिणाम
 
एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। हाईस्कूल में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 रहा, जबकि लड़कों का 87.30 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.32 और छात्रों का 75.04 प्रतिशत रहा।
ALSO READ: यूपी में बदली बेसिक शिक्षा की तस्वीर: ‘स्कूल चलो अभियान’ से बढ़ा नामांकन, स्मार्ट क्लास और DBT से मजबूत हुई व्यवस्था
टॉपर्स की सूची में हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। अदिति 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 
इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष के परिणामों में छात्राओं का दबदबा एक बार फिर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख