dipawali
✕

बकरीद पर रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप

Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (12:09 IST)
मुख्य बिंदु
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बकरीद के दिन रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में बुधवार सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध बैग मिलने के बाद पुलिस ने रेलवे परिसर को खाली कराया और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की।
 
सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में बैग के अन्दर एक बैटरी और तार के साथ एक पासबुक पाई गई है। पासबुक से यह पता चला कि यह बैग कानपुर जिले के पनकी निवासी एक निलंबित सिपाही नरेंद्र प्रताप सिंह का है, जो तीन साल से बिना बताए ड्यूटी से लापता है।
 
उन्होंने बताया कि निलंबित सिपाही नरेंद्र प्रताप सिंह से पूछताछ करने पर उसने बैग में बैटरी और तार होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि यह सिपाही नशे का आदी है और इसे यह भी नहीं पता कि उसका बैग कहाँ छूट गया और बैग में बैटरी कैसे आयी। इस मामले की जांच की जा रही है।
 
एसपी ने बताया कि तीन साल से बिना बताए ड्यूटी से गायब होने के कारण सिंह निलंबित है और उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Top News 5 November: ईरान युद्ध की वजह से हारे ट्रंप, अग्निपथ योजना में बदलाव और मेटा पर FIR

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

अगला लेख