Hanuman Chalisa

CAA पर बवाल के बाद यूपी पुलिस सख्‍त, 372 मामले दर्ज, 1246 गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (12:00 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में नागरिक संशोधन बिल (CAA) को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब पुलिस की बारी है। जहां एक तरफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिंसक होकर प्रदेश के कई जिलों में आगजनी, तोड़फोड़ व ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया था तो वहीं अब पुलिस ने इन सभी की पहचान कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में तेजी ला दी है। अभी तक पूरे उत्तरप्रदेश में कुल 372 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 
पुलिस ने 372 मुकदमे दर्ज किए : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में CAA और NRC को लेकर प्रदेश में हुए हिंसा को लेकर उत्तरप्रदेश पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 372 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और लगभग 1,246 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, साथ ही साथ 5,558 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा : सोशल मीडिया पर भी उत्तरप्रदेश पुलिस ने बेहद का शिकंजा कस रखा है और अभी तक 125 लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 95 मुकदमे दर्ज किए हैं। ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट को बढ़ावा दिया था और लोगों के अंदर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा भरी थी।
 
जानकारी के अनुसार पुलिस की छानबीन प्रदेश में अभी भी जारी है और प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा देने वालों को लेकर उनकी गिरफ्तारी तेज कर दी गई है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, लाल चौक पर हुई गोलीबारी, घायल पुलिसकर्मी की मौत

अगला लेख