Hanuman Chalisa

वाह री यूपी पुलिस, पेशी पर आया आरोपी होटल में मना रहा था रंगरेलियां

मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (23:03 IST)
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। हरदोई जेल से पेशी के लिए देवरिया की एक अदालत में लाया गया हत्या का आरोपी पुलिस छापेमारी के दौरान अपनी महिला मित्र के साथ होटल के एक कमरे से बरामद हुआ।
 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हत्या के आरोपी कामेश्वर सिंह को हरदोई जेल से सुनवाई के लिए देवरिया की एक अदालत में लाया गया था। लेकिन सोमवार को पुलिस छापेमारी के दौरान वह स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे से अपनी महिला मित्र के साथ बरामद हुआ।
 
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान सिंह को पेशी के लिए लाने वाले तीनों पुलिसकर्मी बगल के कमरे में खाना खाते हुए मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी और पुलिसकर्मियों को हरदोई वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में हरदोई पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। 
 
कामेश्वर सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह देवरिया जिले के गौरीबाजार के पथराहट गांव का रहने वाला है। उस पर 2010 में अपने ही गांव के रमेश सिंह की हत्या करने का आरोप है। उसे यहां देवरिया के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लाया गया था।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख