sundarkand
✕

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (15:07 IST)
UP Board results : उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। 12वीं में 82.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए वहीं 10वीं में 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहें।

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वे प्रथम स्थान पर रहीं जबकि फतेहपुर जनपद की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
 
इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में सीतापुर जनपद के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बागपत जनपद के विशु चौधरी 97.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
 
परिषद ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न कराई गई और इतने ही दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।
 
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा (high school examination) में 29,47,311 व इंटरमीडिएट में 25,77,997 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
 
कैसे चेक करें रिजल्ट : विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर जाएं। इसके बाद कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं को सेलेक्ट करें। रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल चेक करें। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें।
 
अगर आप मोबाइल पर अपना रिजल्ट प्राप्त करना चाहते हैं तो UP10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। यूपी बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट उसी फोन नंबर पर भेजे जाएंगे। 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इसी नंबर पर UP10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

अगला लेख