Daily Horoscope
✕

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी 10वी, 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आज

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (12:35 IST)
UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज (मंगलवार 25 अप्रैल) को दोपहर 1.30 बजे के लगभग घोषित होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे। 
 
यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upresults.nic.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर देख सकेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थी। परिणाम के साथ ही टॉपर विद्यार्थियों की सूची समेत अन्य जानकारियां भी साझा की जाएंगी।

इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। 10वीं की परीक्षा में 31 लाख 16 हजार 487 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।  
 
पिछले साल यानी 2021-22 में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं बोर्ड) परीक्षा में 95.40 फीसदी अंक हासिल फतेहपुर की दिव्यांशी मेरिट लिस्ट में टॉप पर रही थीं, जबकि बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह और प्रयागराज की अंशिका यादव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे।  (फाइल फोटो)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राजभर का अखिलेश पर निशाना, कहा- ’बाबा विश्वनाथ मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

अगला लेख