dharma sangrah
✕

अमरनाथ यात्रा में लंगर पर क्यों मचा है बवाल?

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (12:19 IST)
  • लंगर की अवधि को लेकर श्राइन बोर्ड और लंगरवाले आमने-सामने
  • यात्रा पंजीकरण की रफ्तार भी धीमी
  • e-kyc की शर्त अटका रही रोड़ा
Amarnath Yatra : इस बार की अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को परेशानियों का सामना इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि ई-केवाईसी की शर्त जी का जंजाल बन गई है। नतीजतन 50 प्रतिशत लोग भी पंजीकरण अभी तक नहीं करवा पाए हैं। यही नहीं अमरनाथ यात्रा में लगाए जाने वाले लंगरों की अवधि को लेकर भी श्राइन बोर्ड तथा लंगरवाले आमने-सामने हैं।
 
दरअसल इस बार अमरनाथ यात्रा में फूल प्रूफ सिस्टम लागू करने के इरादों से बायोमेट्रिक पद्धति सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए जी का जंजाल इसलिए साबित हो रहा है क्योंकि कई शहरों में बैंकों में होने वाला आन लाइन पंजीकरण बहुत ही वक्त ले रहा है।
 
भोपाल के ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने भी इसे माना है कि इस बार श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बुढलाडा की संस्था शिव शक्ति सेवामंडल के जतिन्द्र गोयल नीटू कहते थे कि इस बार पंजीकराण करवा वालों के के लिए श्राइन बोर्ड का रवैया ठीक नहीं है।
 
सिर्फ पंजीकरण करवाने के इच्छुक भक्तों को ही बोर्ड के रवैये के कारण परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा बल्कि यात्रा के दौरान सेवाभाव के तहत लंगर लगाने वाली संस्थाएं भी इस बार इस रवैया के विरोध में उठ खड़ी हुई हैं। दरअसल अभी तक लंगर लगाने वालों को अनुमति ही प्रदान नहीं की गई है जबकि अतीत में मार्च के अंत तक यह अनुमति प्रदान कर दी जाती थी।
 
हालांकि इस बार अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों पर 120 के करीब लंगर वालों ने आवेदन किया है। उनकी दिक्कत यह है कि वे पूरे दो महीनों के लिए लंगर नहीं लगाना चाहते हैं। कारण स्पष्ट है। पिछले कुछ सालों से अमरनाथ यात्रा के प्रतीक हिमलिंग के पिघलते ही श्रद्धालु नदारद होने लगते हैं और लंगर वालों को बाकी अवधि के लिए श्रद्धालुओं को तलाश करना पड़ता है।
 
यही कारण था कि बाबा बर्फानी लंगर संगठन के प्रधान राजन गुप्ता कहते थे कि लंगर लगाने वालों को एक निर्धारित अवधि के लिए ही लंगर लगाने की अनुमति दी जाए न कि पूरी अवधि के लिए। दरअसल श्राइन बोर्ड उन लंगर वालों को या तो नेगेटिव लिस्ट में डालता आया है या फिर जुर्माना लगाता आया है जो यात्रा पूरी तरह से खत्म होने से पहले अपने लंगर समेट लेते थे। इसको लेकर लंगरवालों में नाराजगी का माहौल है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख