Daily Horoscope
✕

UP Weather Updates: जोरदार आंधी-तूफान से उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे, जनजीवन हुआ प्रभावित

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (16:21 IST)
Strong thunderstorm in Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ समेत उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार दोपहर तेज आंधी-तूफान (strong thunderstorms) आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली आपूर्ति (Power supply) पर बुरा असर पड़ा है। इसकी वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा।
 
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, बहराइच, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, श्रावस्ती और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में शनिवार दोपहर अचानक धूलभरी तेज आंधी चली और कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश भी हुई।
 
आंधी-तूफान की वजह से प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे उखड़ गए। इसके अलावा कुछ जगहों पर टिन की छतें भी उड़ गईं। इसकी वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा।
 
लखनऊ में परिवर्तन चौक के पास एक पेड़ उखड़कर फुटपाथ पर गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा डालीबाग क्षेत्र में भी एक पेड़ तेज आंधी-तूफान की वजह से उखड़ गया। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी उखड़ने की सूचना है। इसकी वजह से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्य में कई स्थानों पर पिछले 2-3 दिन से तेज हवा और छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख